दरभंगा में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की 2 जनसभा:नित्यानंद राय एनडीए समर्थित उम्मीदवार के लिए वोट मांगेंगे; जाले सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान लगातार जारी है। आज केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय दरभंगा आएंगे। 2 विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए समर्थित प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। पहली जनसभा केवटी के बाढ़ पोखर मैदान में होगी। बीजेपी प्रत्याशी डॉ. मुरारी मोहन झा के लिए आम जनता से वोट की अपील करेंगे। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी मतदाताओं को देंगे। केवटी सीट पर इस बार मुकाबला रोचक बना हुआ है। मुरारी मोहन झा का सीधा मुकाबला राजद के फराज फातमी से है। फराज जदयू छोड़कर इस बार राजद के टिकट पर मैदान में हैं। उनके पिता अली अशरफ फातमी दरभंगासे सांसद रह चुके हैं। माना जा रहा है कि इस सीट पर मुस्लिम और यादव वोटरों का झुकाव परिणाम तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। जाले सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय नित्यानंद राय की दूसरी सभा जाले विधानसभा क्षेत्र में है। भरवाड़ा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी जीवेश मिश्रा के समर्थन में रैली करेंगे। जीवेश मिश्रा का मुकाबला कांग्रेस के ऋषि मिश्रा से है। आयोजकों के अनुसार, इस सभा में 30 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है। सभा में मंत्री हरी सहनी, सांसद संजय झा, मधुबनी के सांसद अशोक यादव समेत पार्टी के सीनियर नेता पहुंचेंगे। जाले सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा है। यहां भाजपा से जीवेश मिश्रा, महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा, और कांग्रेस से नाराज मुस्कुर उस्मानी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। मुस्कुर उस्मानी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उनके मैदान में आने से महागठबंधन के वोट बैंक में सेंध लगने की संभावना जताई जा रही है।

Nov 2, 2025 - 12:12
 0