कुरुक्षेत्र में मिला अंबाला की महिला का शव:एक दिन पहले मिली बेटे की बॉडी, बेटी की तलाश, पति ने लगाई थी फांसी

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में नरवाना ब्रांच नहर (भाखड़ा) से अपने बेटा और बेटी के साथ लापता हुई मीना देवी (35) का शव बरामद हो गया। अब गोताखोर उसकी बेटी की तलाश कर रहे हैं, जबकि उसके 6 साल के बेटे एकम का शव कल ज्योतिसर गांव के पास नहर से मिला था। करीब 2 महीने के अंदर पूरा परिवार खत्म हो गया। मीना देवी जिला अंबाला के कावंला गांव के रविदास मोहल्ला की रहने वाली थी। मीना 23 जनवरी की सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपने बेटे एकम और 8 साल की बेटी दिव्या के साथ बगैर किसी को बताए घर से चली गई थी। अंबाला पुलिस ने उसी दिन गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करनी तलाश शुरू कर दी। 10 साल पहले हुई शादी रोहित सिंह निवासी कावंला ने 23 जनवरी को अंबाला पुलिस को बताया कि उसके भाई रवि कुमार की शादी करीब 10 साल पहले मीना देवी निवासी थाना लाडवा जिला कुरुक्षेत्र के साथ हुई थी। उसका भाई रवि कुमार इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। उसके भाई की अंबाला में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान थी। 23 जनवरी को हुए लापता उसने अपनी भाभी मीना देवी को दोनों बच्चे के साथ घर से जाते देखा था। उसे लगा कि उसकी भाभी बाजार गई है, लेकिन शाम तक तीनों घर वापस नहीं आए। तब उसने भाभी के मोबाइल नंबर पर कॉल किया, लेकिन उनका मोबाइल बंद आ रहा था। उसके भतीजे एकम ने लाल रंग का कोट, काली जींस और जूते डाले हुए थे। कल मिला था बेटे का शव उसने आसपास, अपनी रिश्तेदारी और भाभी के मायके में भी उनके बारे पता किया, लेकिन तीनों का कुछ पता नहीं चल पाया। बाद उनको सूचना मिली कि तीनों को नहर की तरफ जाते देखा गया है। तभी पुलिस और घरवाले नहर में उनकी तलाश कर रहे थे। कल 29 जनवरी को एकम का शव नहर से बरामद हो गया था। मां का मिला शव, बेटी की तलाश इस्माइलाबाद के डल्ला माजरा के पास आज नहर से मीना देवी का शव भी बरामद गया। उधर, गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि दिव्या की तलाश की जा रही है। ज्योतिसर से लेकर करनाल के मुनक तक दिव्या की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। अब एक बार दोबारा मुनक से ज्योतिसर कर तलाश करते हुए आएंगे। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव- सोमदत्त जिला अंबाला के थाना सेक्टर-9 में तैनात हेड कांस्टेबल सोमदत्त ने बताया कि मां मीना देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। कल LNJP अस्पताल में डॉक्टरों के पैनल से एकम के शव का पोस्टमॉर्टम करवा दिया था। फिलहाल दिव्या की तलाश चल रही है। दिवाली के दिन पति ने लगाई थी फांसी अंबाला पुलिस के मुताबिक, रवि कुमार ने करीब 2 महीने पहले दीवाली के दिन अपने घर पर फांसी लगाई थी। घरेलू कलह से तंग आकर रवि ने यह कदम उठाया था। हालांकि घटना के बारे में घरवालों कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे। पति की मौत के बाद से मीना मानसिक रूप से परेशान चल रही थी।

Jan 30, 2026 - 15:18
 0