फतेहाबाद में 10.79 लाख का गबन करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार:इंडसइंड बैंक की सहायक कंपनी में फ्रॉड; एक साथी पहले से काबू
फतेहाबाद जिला पुलिस की इकोनॉमिक सेल ने इंडसइंड बैंक की सहायक कंपनी भारत फाइनेंस इन्क्लूसन लिमिटेड में फर्जीवाड़े के जरिए करीब 10 लाख 79 हजार 786 रुपए का गबन करने के मामले में दूसरे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। मैनेजर की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि कंपनी के शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश बैरवा ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनकी कंपनी में कार्यरत तीन कर्मचारियों ने मिलकर साजिश के तहत कंपनी के साथ धोखाधडी करके 10 लाख 79 हजार 786 रुपए का गबन कर लिया। एक साथी पहले पकड़ा जा चुका इसके बाद इकोनॉमिक सेल की जांच के बाद सिटी थाना फतेहाबाद में भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(4), 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2) के तहत केस दर्ज किया गया था। एक आरोपी की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। अब इसी मामले में दूसरे आरोपी गांव चबला मोरी के मुकेश कुमार को पकड़ा गया है।



