टोहाना में अकाली दल जिला प्रधान की गाड़ी पर हमला:स्विफ्ट कार में आए हमलावर 5 युवक, धमकी देकर हुए फरार

फतेहाबाद जिले के टोहाना में शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान मास्टर सुखविंदर सिंह गिल की गाड़ी पर शुक्रवार देर रात हमला किया गया। भुना रोड निवासी सुखविंदर सिंह की गाड़ी को रोककर स्विफ्ट कार सवार पांच युवकों ने हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जिला प्रधान सुखविंदर गिल ने बताया कि वे गांव अकावली से चंदड़ के रास्ते टोहाना लौट रहे थे। गोविंदपुर से थोड़ा आगे बाइपास पर पहुंचने पर एक स्विफ्ट डिजायर कार से पांच युवक उतरे। उनके हाथों में दो रॉड और पिस्तौल थी। आरोपियों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया और धमकी देकर भाग गए। गिल ने प्रशासन से मांगी परिवार की सुरक्षा घटना के बाद डायल 112 और शहर पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गिल ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने अपने परिवार के लिए सुरक्षा भी मांगी है और चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे प्रशासन के खिलाफ धरना देंगे। शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने पुष्टि की कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dec 13, 2025 - 13:47
 0