करौली में दीपोत्सव पर गोवर्धन पूजा का आयोजन:मदन मोहन मंदिर में 15 फीट के गोवर्धन की विशेष पूजा

करौली में दीपोत्सव के तहत बुधवार को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर करौली के प्रसिद्ध मदनमोहनजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने सामूहिक रूप से पूजन कर परिक्रमा की, जिससे मंदिर परिसर भगवान गोवर्धन महाराज के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर पुजारियों और पंडित भगवान कटारा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान भगवान गिरी धाम की पूजा कर आरती उतारी गई और प्रसाद चढ़ाया गया। उल्लेखनीय है कि मदन मोहन मंदिर में भगवान गोवर्धन की प्रतिमा गोशाला की गाय के गोबर से बनाई जाती है। मंदिर की स्थापना के समय से ही यहां गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है। मदनमोहनजी मंदिर के अलावा शहर के विभिन्न घरों और अन्य मंदिरों में भी गोवर्धन पूजा की गई। इस अवसर पर मंदिरों और घरों में भगवान को अन्नकूट की प्रसादी का भोग लगाया गया। बाद में भक्तों के बीच अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। गोवर्धन पूजा के उपरांत युवाओं और बच्चों ने रात तक पटाखे चलाकर आतिशबाजी का आनंद लिया, जिससे आसमान सतरंगी नजर आया। इस दौरान कलेक्टर नीलाभ सक्सेना और एएसपी गुमनाराम भी मदन मोहन मंदिर पहुंचे और भगवान की पूजा-अर्चना की।

Oct 22, 2025 - 19:15
 0