अरवल में युवक की गोली मारकर हत्या:घर से बुलाकर अपराधियों ने सीने-सिर में मारी दो गोलियां, परिजन ने तेलपा-देवकुंड मुख्य मार्ग किया जाम
अरवल में सोमवार की सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। महावीरगंज गांव निवासी संजय पंडित (राज मिस्त्री और ठेकेदार) को अज्ञात अपराधियों ने घर से फोन कर बाहर बुलाया और उन्हें गोली मार दी। यह घटना शहर तेलपा-देवकुंड मुख्य मार्ग के आंध्र चक्र इलाके में हुई। यहां संजय पंडित ने मुर्गी फार्म और अस्थायी आवास बना रखा था। जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने पहले मृतक को फोन कर किसी बहाने से बाहर बुलाया। जैसे ही वह घर से निकले, घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। संजय के सीने और सिर में दो गोलियां लगीं हैं। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बेटा बाहर निकला, लेकिन अपराधी फरार हो चुके थे गोली चलने की आवाज सुनकर संजय पंडित का बेटा घर से बाहर दौड़ा, लेकिन तब तक अपराधी मौके से फरार हो चुके थे। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जुटने लगे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं। ठेकेदारी और मुर्गी फार्म का था कारोबार स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक पेशे से राज मिस्त्री थे और मकान निर्माण का ठेकेदारी का काम देखते थे। इसके अलावा उन्होंने आंध्र चक्र इलाके में एक मुर्गी फार्म भी संचालित कर रखा था। पुलिस इस मामले की जांच मृतक के निजी और कारोबारी विवादों के पहलू पर भी कर रही है। कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस, कई थानों की टीम तैनात हत्या के बाद पुलिस कॉल डिटेल और मृतक के अंतिम मोबाइल लोकेशन की जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया है, इसलिए फोन कॉल को प्रमुख आधार बनाया जा रहा है। घटनास्थल पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) और कई थानों की पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। ग्रामीणों ने सड़क पर आगजनी कर किया मार्ग जाम वारदात के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल है। गुस्साए ग्रामीणों ने शहर तेलपा–देवकुंड मुख्य मार्ग पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया और आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी हो और पीड़ित परिवार को सुरक्षा के साथ मुआवजा दिया जाए। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन मौके पर कैंप कर रहा है और लोगों को शांत कराने की कोशिश कर रहा है। पुलिस अधिकारियों का बयान- जल्द होगी गिरफ्तारी पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि यह हत्या सुनियोजित प्रतीत होती है। कॉल डिटेल और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान जल्द हो सकती है। अधिकारियों ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।