मुंगेर के दुर्गा स्थान में फाल्गुन महोत्सव:निशान शोभा यात्रा निकली, श्रद्धालुओं ने उड़ाया रंग-गुलाल

मुंगेर में शनिवार को मारवाड़ी युवा मंच द्वारा रामलीला मैदान दुर्गा स्थान में फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। महोत्सव के तहत सबसे पहले मंदिर परिसर से एक निशान शोभा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 175 पुरुष और महिला श्रद्धालु हाथों में श्याम की झंडा लिए शामिल हुए। यह यात्रा बेकापुर, बाजा पट्टी, गांधी चौक और मुख्य बाजार से होते हुए वापस रामलीला मैदान दुर्गा स्थान पर समाप्त हुई। लस्सी और पानी-शरबत की व्यवस्था की गई शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान श्याम महाराज का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। एक रथ पर भगवान श्याम की प्रतिमा स्थापित थी, जिसकी जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए लस्सी और पानी-शरबत की व्यवस्था की गई थी। मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर जमकर रंग-गुलाल उड़ाया गया। निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर झूमते हुए महोत्सव का आनंद लिया। देर शाम मंदिर परिसर में बाहर से आए कलाकारों द्वारा झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। फाल्गुन महोत्सव के लिए मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था।

Feb 28, 2026 - 18:30
 0