प्रेमिका ने आईफोन नाले में फेंका, प्रेमी ने निकाला:कटिहार में वेलेंटाइन वीक के बीच प्रेमी जोड़े में हुई बहस

कटिहार में वेलेंटाइन वीक के दौरान एक प्रेमी जोड़े के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। प्रेमिका ने गुस्से में आकर अपने प्रेमी का आईफोन नाले में फेंक दिया, जिसके बाद प्रेमी ने उसे निकालने के लिए गंदे नाले में छलांग लगा दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, उनके बीच विवाद का कारण अभी अज्ञात है। यह घटना कटिहार सदर प्रखंड में जेल गेट के सामने ध्रुव कुंडू पार्क के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रेमी जोड़े के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। कपड़े उतारकर प्रेमी ने नाले में छलांग लगा दी स्थानीय युवकों रवि यादव और चंदन यादव ने बताया कि बहस के दौरान प्रेमिका ने गुस्से में आकर प्रेमी के हाथ से उसका महंगा आईफोन छीनकर नाले में फेंक दिया। इसके बाद, प्रेमी ने बिना देर किए अपने कपड़े उतारकर फोन निकालने के लिए नाले में छलांग लगा दी। विवाद का सही कारण किसी को पता नहीं घटनास्थल पर मौजूद लोग इस दृश्य को देखकर हैरान रह गए। वे यह जानने की कोशिश कर रहे थे कि लड़की ने इतना महंगा फोन नाले में क्यों फेंका। हालांकि, विवाद का सही कारण किसी को पता नहीं चल सका। प्रेमी ने आईफोन को गंदे पानी में जाते देख तुरंत उसे निकालने का फैसला किया। प्रेमी ने कीचड़ से सना हुआ आईफोन नाले से बाहर निकाला कड़ी मशक्कत के बाद, प्रेमी ने कीचड़ से सना हुआ आईफोन नाले से बाहर निकाला। इस दृश्य को देखकर प्रेमिका का गुस्सा शांत हो गया। उसने प्रेमी के सिर पर हाथ फेरकर अपना स्नेह व्यक्त किया। बाद में प्रेमिका ने प्रेमी के शरीर पर लगे कीचड़ को साफ करने में मदद की। प्रेमिका ने प्रेमी के शरीर पर लगे कीचड़ को किया साफ प्रेमिका चापाकल के पास पहुंचकर मोबाइल और प्रेमी के शरीर में लगे नाला की कीचड़ को साफ करने मे सहयोग करती हैं। सफाई अभियान पूरा होने के बाद प्रेमी ने राहत की सांस ली प्रेमिका को स्कूटी पर बिठाया और दोनों बिना किसी गिले शिकवे शिकायत के वहां से रवाना हो गए। तेजी से वहा मौजूद लोगो ने प्यार, तकरार और फिर सुखद द एंड वाले इस लव ड्रामा को अपने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल साइट पर वायरल कर दिया।

Feb 9, 2026 - 13:03
 0