स्कॉर्पियो ने 2 बाइक को मारी टक्कर, 5 छात्र घायल:नवादा में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे थे, सेंटर पहुंचने से पहले हुआ एक्सीडेंट
नवादा में तेज रफ्तार कार ने दो बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में इंटरमीडिएट परीक्षा देने जा रहे पांच छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो छात्रों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है, जबकि तीन का इलाज नवादा सदर अस्पताल में चल रहा है। यह घटना सोमवार को कादिरगंज थाना क्षेत्र के सोनू बीघा के पास हुई। जानकारी के अनुसार, सोमवार को कादिरगंज थाना क्षेत्र के सोनू बीघा के पास एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर दूसरी बाइक को भी जोरदार टक्कर मारते हुए चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंच पाए और परीक्षा देने से वंचित रह गए घायल छात्रों की पहचान अकौना गांव निवासी रोहित कुमार, लकी कुमार और मनोज कुमार सहित पांच अन्य के रूप में हुई है। ये सभी छात्र कादिरगंज स्थित आतीं इंटर विद्यालय में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे थे। दुर्घटना के कारण वे अपने परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंच पाए और परीक्षा देने से वंचित रह गए। घायलों में से कुछ के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। दो छात्रों की हालत चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। शेष तीन छात्रों का इलाज नवादा सदर अस्पताल में जारी है। सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही नवादा जिले में तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। सदर अस्पताल में प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक दुर्घटनाग्रस्त मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। पिछले दो दिनों में जिले में पांच लोगों की मौत भी हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Feb 9, 2026 - 13:03
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.