'NDA जुमले बाजी और झूठे वादों की राजनीत कर रही':प्रियंका भारती बोलीं, मोदी का गुजरात पर फोकस, बिहार से सौतेला व्यवहार
पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा सीट पर चुनावी सरगर्मी चरम पर है। हॉट सीट को जीतने के लिए महागठबंधन ने सारी ताकत झोंक दी है। आज राजद की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती ने महागठबंधन प्रत्याशी और पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के समर्थन में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। क्षेत्रीय कार्यालय में विशेष प्रेसवार्ता बुलाकर एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला और कई अहम मुद्दे उठाए। प्रेस को संबोधित करते हुए प्रियंका भारती ने कहा कि एनडीए के नेता खोखले वादों और जुमले बाजी के सहारे राजनीति कर रहे हैं, जबकि बिहार की जनता का वास्तविक विकास उनके एजेंडे में कहीं नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता सिर्फ गुजरात का विकास है, जबकि बिहार उपेक्षित रहता है। पीएम का फोकस गुजरात है, बिहार से सौतेला व्यवहार करते रहे हैं। उन्होंने कहा जब प्रधानमंत्री गुजरात जाते हैं, तो 34 हजार करोड़ का पैकेज लेकर जाते हैं। वहां बुलेट ट्रेन की बात करते हैं। लेकिन बिहार आने पर यहां सिर्फ पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की घोषणा होती है। आखिर बिहार और गुजरात के विकास में इतना फर्क क्यों? क्या बिहार भारत का हिस्सा नहीं। प्रियंका भारती ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बिहार के मजदूरों को गुजरात की फैक्ट्रियों में भेजने के लिए विशेष ट्रेनें चलाईं, लेकिन राज्य के अपने युवाओं के लिए रोजगार सृजित करने पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के उपमुख्यमंत्री रहते हुए युवाओं को रोजगार देने का वास्तविक काम हुआ, और मुख्यमंत्री बनने पर वे अपने सभी वादों को पूरा करेंगे। वहीं धमदाहा से महागठबंधन प्रत्याशी और पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने दावा किया कि धमदाहा की जनता बदलाव चाहती है, और इस बार संतोष कुशवाहा को ऐतिहासिक जीत मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि एनडीए की नीतियों से त्रस्त लोग अब विकास, रोजगार और सम्मानजनक नेतृत्व की तलाश में महागठबंधन की ओर देख रहे हैं।