सहरसा में बच्चों के विवाद में बुजुर्ग महिला की मौत:परिजनों ने पड़ोसी पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया
सहरसा के महिषी थाना क्षेत्र में बच्चों के आपसी विवाद में एक बुजुर्ग महिला की पिटाई के बाद मौत हो गई। यह घटना शनिवार को हुई, जिसके बाद परिजनों ने पड़ोसी पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान महिषी थाना क्षेत्र के सरोनी वार्ड 2 निवासी 65 वर्षीय मन्नका देवी के रूप में हुई है, जो गोरेलाल चौपाल की पत्नी थीं। परिजनों के अनुसार, गोरेलाल चौपाल का पोता और पड़ोसी दिनेश राम का बच्चा घर के पास खेल रहे थे, तभी उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि घर के लोग बीच-बचाव के लिए बाहर आए। आरोप है कि इसी दौरान दिनेश राम और उनके परिवार के सदस्यों ने लाठी-डंडे से मन्नका देवी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम घायल मन्नका देवी को बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिषी थाना अध्यक्ष जयशंकर मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और इसकी तहकीकात की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला की मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
Jan 10, 2026 - 15:48
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.