LIVE: बीएमसी में सुबह 9:30 बजे तक 7.12% मतदान
Latest News Today Live Updates in Hindi : महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निगमों में कड़ी सुरक्षा में सुबह 7:30 बजे से मतदान जारी। शाम साढ़े 5 बजे तक डाले जा सकेंगे वोट। चुनाव नतीजे 16 जनवरी को आएंगे। पल पल की जानकारी...
Latest News Today Live Updates in Hindi : महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निगमों में कड़ी सुरक्षा में सुबह 7:30 बजे से मतदान जारी। शाम साढ़े 5 बजे तक डाले जा सकेंगे वोट। चुनाव नतीजे 16 जनवरी को आएंगे। पल पल की जानकारी...
-महाराष्ट्र की 29 नगर निगम सीटों पर शुरू हुआ मतदान, कई मतदान केंद्रों पर लगी कतारें।
-बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की 227 सीटों पर हो रहा है मतदान। बीएमसी चुनाव में 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए 3.48 करोड़ मतदाता 15,931 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे।
-निकाय चुनावों की वजह से आज शेयर बाजार में बंद रहेगा काम।
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर के एक मतदान केंद्र पर डाला वोट। लोगों से वोट डालने की अपील की।
#WATCH नागपुर, महाराष्ट्र: RSS प्रमुख मोहन भागवत महल के भाऊजी दप्तारी NMC स्कूल में मतदान करने पहुंचे। pic.twitter.com/T94NPjIXss — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2026
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने जुहू के एक मतदान केंद्र पर किया मतदान।भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने पुणे के एक मतदान केंद्र में वोट डाला।-क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने परिवार समेत किया मतदान। लोगों से वोट डालने की अपील की।
-केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने परिवार के साथ BMC चुनाव 2026 के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
-शिवसेना नेता शाइना एन.सी. ने मतदान किया। अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
-बीएमसी में सुबह 9:30 बजे तक 7.12% मतदान।
-महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी परिवार समेत नागपुर के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे।
-केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में किया मतदान।



