सीकर में कल सुबह 4 घंटे तक बिजली कटौती:डाक बंगला GSS पर होगा मेटेंनेंस काम, सुबह 7:30 से दोपहर 11:30 तक शटडाउन, ये इलाके होंगे प्रभावित

सीकर में गर्मी के मौसम से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए विभाग ने मेंटेनेंस कार्य तेज कर दिया है। इसी के तहत 33/11 केवी डाक बंगला जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव के चलते इससे जुड़े सभी फीडरों की बिजली सप्लाई सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर साढ़े 11 बजे तक बंद रहेगी, जिससे शहर के कई इलाकों में करीब चार घंटे तक बिजली बाधित रहेगी। अजमेर डिस्कॉम के सीकर सिटी के एईएन महेंद्र कुमार माहिचा ने बताया कि डाक बंगला जीएसएस पर मेंटेनेंस कार्य के कारण इससे संचालित सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। यह शटडाउन सुबह 7:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 11:30 बजे तक रहेगा। इन इलाकों में रहेगा शट डाउन इस दौरान शहर के बजाज रोड, स्टेशन रोड, कोर्ट के सामने का क्षेत्र, पिंक हाउस की गली, कमेला पम्प हाउस, फतेहपुर रोड, आनंद नगर, नायकों का मोहल्ला, नागेश्वर बगीची, जाट बाजार, तबेला मार्केट और कलेक्ट्रेट परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग का कहना है कि यह कार्य गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी कार्य निपटा लें और इस दौरान सहयोग करें, ताकि मेंटेनेंस कार्य समय पर पूरा हो सके और बाद में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल की जा सके।

Apr 25, 2026 - 23:40
 0