करौली में दिनदहाड़े चोरी, घर से नकदी-आभूषण गायब:जैन मंदिर के सामने मकान से 60 हजार नकद, चांदी के सिक्के-पायल चोरी

करौली शहर के बड़ा बाजार स्थित जैन मंदिर के सामने एक मकान में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर घर से नकदी और चांदी के आभूषण चुराकर फरार हो गए। घटना के समय परिवार के सदस्य मकान में ही मौजूद थे, लेकिन चोरों ने बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, बड़ा बाजार निवासी मदनमोहन गुप्ता के मकान में दोपहर के समय अज्ञात चोर घुस गए। चोरों ने घर के कमरों और अलमारी को खंगाला। वे करीब 60 हजार रुपये नकद, चांदी के पांच सिक्के और चांदी की एक जोड़ी पायल चुरा ले गए। चोरी हुए सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। परिजनों को चोरी का पता तब चला जब उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ देखा। इसके बाद घर में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच जारी है।

Jun 5, 2026 - 21:35
 0