कोचिंग स्टूडेंट ने हॉस्टल में फांसी लगा किया था सुसाइड:झारखंड से कोटा पहुंचे NEET छात्र के परिजन, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
कोटा में कोचिंग स्टूडेंट की आत्महत्या के मामले में झारखंड से पहुंचे परिजनों को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव सौंप दिया है। शुक्रवार को NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने गोयल रेजिडेंसी हॉस्टल के कमरे में बेडशीट से पंखे के कुंडे में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था, जिससे हड़कंप मच गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कोरल पार्क कोचिंग एरिया में शुक्रवार शाम 7 बजे की है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान आलवीन (21) निवासी झारखंड के रूप में हुई थी, जो जुलाई 2025 से कोटा में रहकर एक निजी कोचिंग संस्थान से NEET की तैयारी कर रहा था। शनिवार शाम को परिजन पहुंचे थे कोटा घटना की सूचना मिलने पर बोरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को कब्जे में लेकर एमबीएस हॉस्पिटल के पोस्टमॉर्टम रूम में रखवाया गया था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी थी, जिसके बाद शनिवार शाम को परिजन कोटा पहुंचे थे। आत्महत्या का कारणों का अभी तक नहीं हुआ खुलासा थाना अधिकारी अनिल टेलर ने बताया था कि परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव उन्हें सौंप दिया गया है। साथ ही परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए थे। प्रारंभिक जांच में छात्र पढ़ाई में होशियार बताया गया था, लेकिन आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके थे। पुलिस ने बताया था कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। ------ मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… कोटा में नीट कोचिंग स्टूडेंट ने किया सुसाइड:हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर दी जान, एक साल पहले ही पढ़ाई के लिए आया था कोटा में एक कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कोरल पार्क कोचिंग एरिया में घटना शुक्रवार शाम 7 बजे हुई। गोयल रेजिडेंसी हॉस्टल में रह रहे नीट के स्टूडेंट ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान अलवीन कुमार (21) निवासी झारखंड के रूप में हुई है।(पूरी खबर पढ़ें…)