शेखपुरा में 17 साल से भागा आरोपी गिरफ्तार:2008 में हुई हिंसक झड़प में 6 लोग हुए थे घायल, पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा
शेखपुरा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरबीघा थाना पुलिस ने छबीला ठेका गांव से सोनी पासवान उर्फ सुरेंद्र पासवान को हिरासत में लिया। आरोपी मारो पासवान उर्फ सहदेव पासवान का बेटा है। छापेमारी का नेतृत्व बरबीघा के अपर थाना अध्यक्ष रिंकू रंजन और पुलिस सब इंस्पेक्टर रणधीर कुमार धीरज ने किया। थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि 2008 में छबीला ठेका गांव में 2 पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना में 6 लोग घायल हुए थे। स्थानीय थाने में जानलेवा हमले की FIR दर्ज मामले में स्थानीय थाने में जानलेवा हमले की FIR दर्ज की गई थी। आरोपी गिरफ्तारी के डर से छिपकर रह रहा था। पुलिस ने कई बार छापेमारी की, लेकिन वह नहीं मिला। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उसके घर पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय सिविल कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे कड़ी पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया।
