शेखपुरा जिला प्रशासन की अनूठी पहल:आदर्श, महिला और युवा मतदान केंद्र बनाए, सेल्पी प्वाइंट सहित बूथों को सजाया; मतदाताओं में उत्साह

शेखपुरा में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने और उन्हें बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन ने एक अनूठी पहल की। भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के तहत जिले के शेखपुरा और बरबीघा विधानसभा क्षेत्रों में विशेष प्रबंधित मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। इन केंद्रों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और मतदाताओं के लिए बुनियादी सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवा और महिला मतदाताओं को लोकतंत्र के प्रति जागरूक करना था। जिले में युवा प्रबंधित बूथ शेखपुरा के प्राइमरी स्कूल हसनगंज (बूथ संख्या 48) और बरबीघा के मध्य विद्यालय सादिकपुर (बूथ संख्या 147) में बनाए गए। महिला प्रबंधित बूथ शेखपुरा की इंस्पेक्शन बिल्डिंग (बूथ संख्या 93) और बरबीघा के आदर्श कन्या मध्य विद्यालय (बूथ संख्या 63) में स्थापित किए गए। आदर्श मतदान केंद्र शेखपुरा के संयुक्त कृषि भवन (बूथ संख्या 64) और बरबीघा के हाई स्कूल (बूथ संख्या 76) में थे। इसके अतिरिक्त, दिव्यांगजन प्रबंधित बूथ शेखपुरा के अभ्यास मध्य विद्यालय (बूथ संख्या 84) और बरबीघा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोइरीबिगहा (उत्तरी भाग) में स्थापित किए गए। कर्मचारियों ने मतदान के लिए लोगों को किया प्रेरित युवा बूथों का प्रबंधन मुख्य रूप से युवा कर्मचारियों द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य नए मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना था। महिला प्रबंधित बूथों, जिन्हें 'पिंक बूथ' भी कहा जाता है, का संचालन केवल महिला कर्मचारियों ने किया। यह पहल महिला सशक्तिकरण का संदेश दे रही थी। बूथों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध आदर्श मतदान केंद्रों (मॉडल बूथ) पर उच्च मानकों के अनुसार सजावट, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा किट और बेहतर साइनेज जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध थीं। इसी तरह की विशेष व्यवस्था और सुविधाएं दिव्यांगजन प्रबंधित बूथों पर भी की गई थीं। मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह सभी प्रबंधित बूथों पर स्वच्छ पेयजल, प्रतीक्षा क्षेत्र, शौचालय और दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप जैसी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की गई थीं। इन विशेष प्रबंधित बूथों पर मतदान करने वाले मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया।

Nov 6, 2025 - 18:42
 0