शराब कारोबार में अधिकारी शामिल तो होगी कार्रवाई:जहानाबाद में मंत्री बोले- विनय बिहारी के आरोपों की होगी जांच, किसी को नहीं बख्शेंगे
जहानाबाद में शराब कारोबार में पुलिस अधिकारियों की संलिप्तता पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी पुलिस पदाधिकारी शराब के धंधे में शामिल पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो। यह बयान भाजपा विधायक विनय बिहारी कुमार द्वारा मीडिया से बातचीत के बाद आया है। कुमार ने बिहार में शराबबंदी पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया था कि राज्य में खुलेआम शराब मिल रही है और उसकी होम डिलीवरी भी हो रही है। उन्होंने एक गाना भी गाया, जिसमें कहा गया कि "बिहार में दारू बंद बा, लेकिन सगरो मिलत बा, एसपी से ज्यादा दरोगा कमात वा, देखने मलिक बिहार कहां जात बा।" आरोपों की जांच कराने का आश्वासन दिया मंत्री चंद्रवंशी ने विधायक विनय बिहारी के इन आरोपों की जांच कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने दोहराया कि जांच में दोषी पाए जाने वाले किसी भी पुलिस अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने यह भी दावा किया कि उनके शासनकाल में अपराध पर नियंत्रण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपहरण और फिरौती जैसी घटनाएं नहीं हो रही हैं। वर्तमान में जो अपराध हो रहे हैं, वे मुख्य रूप से भाई-भाई के बीच जमीन विवाद या आपसी मारपीट से संबंधित हैं। ''पहले अपहरण और फिरौती वसूली जाती थी'' चंद्रवंशी ने पूर्ववर्ती लालू यादव के शासनकाल से तुलना करते हुए कहा कि पहले अपहरण और फिरौती वसूली जाती थी, बड़े दुकानदारों से रंगदारी टैक्स वसूला जाता था और दिनदहाड़े लूटपाट होती थी। उन्होंने जोर दिया कि अब ऐसी घटनाएं नहीं हो रही हैं और पुलिस छोटी-मोटी घटनाओं में भी अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर रही है। मंत्री ने विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव विधानसभा चुनाव में जनता द्वारा सबक सिखाए जाने के बाद सदन छोड़कर फरार हो गए हैं और अब सदन नहीं जा रहे हैं।