रेवाड़ी से जयपुर के बीच बिछेगी नई रेलवे लाइन:वाया नीमराना 191 किमी रूट के लिए रेलवे ने फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दी
रेवाड़ी से जयपुर के बीच जल्द ही नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। रेलवे ने इस रूट पर सर्वे कराने को मंजूरी दे दी है, जिससे आने वाले समय में दोनों शहरों के बीच सीधा रेल कनेक्शन बनने की संभावना बढ़ गई है। यह प्रस्तावित रेल लाइन करीब 191 किलोमीटर लंबी होगी और रेवाड़ी से नीमराना होते हुए जयपुर तक जाएगी। अभी इस रूट पर सीधी ट्रेन सुविधा नहीं है, ऐसे में यह लाइन बनने पर यात्रियों के साथ-साथ व्यापार और उद्योगों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। 191 किलोमीटर लंबी होगी प्रस्तावित रेल लाइन यह नई रेल लाइन रेवाड़ी से नीमराना होते हुए जयपुर तक जाएगी। इस रूट पर अभी सीधा रेल कनेक्शन नहीं है, इसलिए यह लाइन बनने के बाद लोगों को सफर के लिए नया विकल्प मिलेगा और समय की बचत भी हो सकेगी। सर्वे के लिए 5.73 करोड़ रुपए मंजूर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के स्तर पर इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जा रहा है। रेलवे ने फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) के लिए 5.73 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। सर्वे में रूट, जमीन और तकनीकी पहलुओं का आकलन किया जाएगा। नीमराना इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगा फायदा इस रेल लाइन से नीमराना के इंडस्ट्रियल एरिया को सीधा फायदा मिलेगा। यहां स्थित इंडस्ट्री तक माल पहुंचाना आसान होगा, जिससे व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं। सर्वे के बाद तैयार होगी डीपीआर रेलवे अधिकारियों के अनुसार सर्वे पूरा होने के बाद विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी। इसके बाद ही निर्माण कार्य को मंजूरी के लिए आगे भेजा जाएगा। फिलहाल इस मंजूरी को प्रोजेक्ट का पहला बड़ा कदम माना जा रहा है।



