राजस्थान ACB में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:16 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले; झाबरमल को एसीबी टोंक से स्थानांतरित कर एसीबी एसआईडब्ल्यू जयपुर लगाया

राजस्थान सरकार के गृह (ग्रुप-1) विभाग ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन आदेश जारी किए हैं। यह आदेश राजस्थान सिविल सेवा नियम, 2011 के तहत तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार कई नवनियुक्त उप पुलिस अधीक्षकों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदस्थापित किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को एक इकाई से दूसरी इकाई में स्थानांतरित किया गया है। झाबरमल को एसीबी एसआईडब्ल्यू जयपुर लगाया झाबरमल को एसीबी टोंक से स्थानांतरित कर एसीबी एसआईडब्ल्यू जयपुर लगाया गया है। वहीं ज्ञान सिंह चौधरी को एसीबी मुख्यालय जयपुर से दौसा भेजा गया है। ऋषिकेश मीणा को बांसवाड़ा से टोंक में पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा गोपाल स्वरूप मेवाड़ा को चित्तौड़गढ़, रामेश्वर परिहार को सवाई माधोपुर, राजवीर सिंह चंपावत को ब्यावर, भूपेन्द्र सिंह को फलौदी और सतपाल सिंह को डीडवाना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी के रूप में लगाया गया है। नवनियुक्त अधिकारियों में प्रशांत कौशिक को जयपुर एसयू प्रथम लगाया नवनियुक्त अधिकारियों में प्रशांत कौशिक को जयपुर एसयू प्रथम, महावीर सिंह को खैरथल-तिजारा, राजेंद्र सिंह जैन को डूंगरपुर तथा सुनील झाझड़िया कुमार को विभागीय जांच शाखा जयपुर में नियुक्ति दी गई है। इसी क्रम में मनोज कुमार गुप्ता को जयपुर शहर चतुर्थ, महेंद्र कुमार गुप्ता को जयपुर शहर द्वितीय, सुरेश शर्मा को श्रीगंगानगर तथा देरावर सिंह को अजमेर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी पद पर लगाया गया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश संयुक्त शासन सचिव (पुलिस) मुनीष सौवल द्वारा जारी किए गए हैं।

May 8, 2026 - 21:05
 0