1008 कुंडीय महायज्ञ भव्य पूर्णाहुति की ओर:अवधेशानंद गिरी महाराज ने धर्मसभा को किया संबोधित, मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी होंगे शामिल

बालोतरा के कनाना गांव में आयोजित श्री ललिता सहस्रनाम 1008 कुंडीय महायज्ञ और मां सरस्वती मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस भव्य आयोजन की पूर्णाहुति में भजनलाल शर्मा 24 मार्च को शामिल होंगे। वहीं अवधेशानंद गिरी महाराज भी महोत्सव में पहुंच चुके हैं। दोपहर 12 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे मुख्यमंत्री जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 24 मार्च को सुबह 10:20 बजे जयपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे कनाना स्थित श्री मठ कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां वे श्री ललिता महायज्ञ और मां सरस्वती मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेने के साथ धर्मसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे दोपहर 1 बजे जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। अवधेशानंद गिरी महाराज ने दी आहुतियां महोत्सव के दूसरे दिन महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज कनाना पहुंचे। उन्होंने यज्ञ में आहुतियां दीं और धर्मसभा को संबोधित किया। उनके आगमन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। 12 महीनों से चल रहा है आयोजन यह धार्मिक आयोजन पिछले 12 महीनों से लगातार चल रहा है। अपनी विशालता और आध्यात्मिक महत्व के कारण इसने राजस्थान ही नहीं बल्कि देशभर में पहचान बनाई है। महोत्सव में 1008 महाकुंडात्मक महायज्ञ किया जा रहा है, जिसमें देशभर से संत-महात्मा, धर्माचार्य और हजारों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला तीन दिवसीय इस महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी विशेष श्रृंखला आयोजित की जा रही है। प्रशासन और आयोजकों की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Mar 23, 2026 - 21:50
 0