भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के घर 8 लाख की चोरी:पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की, फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए

संभल के गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के धनारी मंडल के भाजपा उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार के घर में चोरी हुई है। चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और एक लाख रुपये नकद चुरा लिए। कुल चोरी का अनुमानित मूल्य लगभग 8 लाख रुपए बताया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। उक्त घटना जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना धनारी क्षेत्र के गांव छपरा में हुई। प्रशांत कुमार के घर में मध्यरात्रि करीब 3 बजे चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। प्रशांत कुमार ने पुलिस को बताया कि रात 10 बजे पूरा परिवार मकान बंद कर सो गया था। रात 3 बजे उनकी नींद खुली तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और उन्होंने एक चोर को भागते हुए देखा। प्रशांत कुमार के अनुसार, चोर दो सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, सोने के दो 'ॐ', सोने के दो जोड़ी कानों के झाले, चांदी की दो पाजेब और बिछुए के साथ एक लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। उनके दादा गंभीर सिंह ने बताया कि घर से करीब 8 लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई है। प्रशांत कुमार के दादा गंभीर सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष गुन्नौर रह चुके हैं, और उनकी मां महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष हैं। गंभीर सिंह ने चोरी की घटना को 'चोरी नहीं डकैती' करार दिया है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि गांव छपरा निवासी प्रशांत कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आपको बता दें कि जनपद संभल की गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के धनारी मंडल भाजपा के प्रशांत कुमार उपाध्यक्ष हैं, जबकि उनकी मां सरोज वाला महिला मोर्चा मंडल धनारी की अध्यक्ष है और दादा गंभीर सिंह पुत्र डोरी सिंह जनपद बदायूं के दौरान गुन्नौर मंडल के अध्यक्ष रहे, 2011 में जनपद संभल बनने के बाद वर्ष 2016 तक मंडल अध्यक्ष रहे हैं वर्तमान में वह भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य हैं।

Mar 2, 2026 - 16:00
 0