बांका में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली:छात्रों ने 'जो बांटे मुर्गा, साड़ी, नोट उसको कभी ना दें वोट' का नारा दिया

बांका के रजौन प्रखंड में गुरुवार को विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए एक मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। धोरैया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित इस रैली में सरकारी और निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अधिकारियों ने भी साइकिल चलाकर मतदाता दरबार रैली का संदेश दिया। साइकिल रैली इलाके में आकर्षण का केंद्र बना रहा। रैली की शुरुआत प्रखंड मुख्यालय से हुई, जहां से यह पटेल चौक, रजौन बाजार और चकसफिया मोड़ होते हुए पेट्रोल पंप तक गई। इसके बाद रैली वापस प्रखंड मुख्यालय में आकर संपन्न हुई। इस दौरान साइकिलों पर तख्तियां, पोस्टर और रंग-बिरंगे गुब्बारे लगाए गए थे, जिनके माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने भी साइकिल चलाकर इस जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया। रैली के दौरान "पहले मतदान फिर जलपान", "जो बांटे मुर्गा, साड़ी, नोट उसको कभी ना दें वोट" और "वोट हमारा अनमोल है, नहीं लेंगे इसका मोल" जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम से पूर्व, उपस्थित सभी लोगों ने 11 नवंबर को मतदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली। इस अवसर पर बीडीओ अंतिमा कुमारी ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर मतदाता के वोट देने की अनिवार्यता पर जोर दिया। सीडीपीओ चंचल कुमारी ने मतदाता जागरूकता गीत प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में बीईओ स्वयं चक्रपाणि कनिष्क, महिला पर्यवेक्षिका, विकास मित्र, सामाजिक कार्यकर्ता शिवपूजन सिंह सहित प्रखंड कर्मी और पुलिस बल मौजूद थे। रैली में प्लस टू आरएचएस धौनी, कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र, शिवमणि वेलफेयर एजुकेशनल सोसाइटी समेत कई विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की।

Nov 6, 2025 - 11:52
 0