फरीदाबाद में दो पक्षों में हुई पत्थरबाजी:सड़क पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद, दोनों तरफ के 5 लोग घायल

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र के विनय नगर में सोमवार देर रात सड़क पर गाड़ी खड़ी करने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मे जमकर पत्थरबाजी हुई। जिसमें दोनों तरफ से 5 लोगों को चोट आई है। नवीन नगर चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। नवीन नगर चौकी पुलिस के अनुसार, विनय नगर में रोड पर रोहित की गाड़ी खड़ी हुई थी। वहीं से नीरज नामक युवक अपनी कार लेकर निकल रहा था। रोड पर जाम लगने के कारण दोनों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों की एक इलाके के रहने वाले हैं। कुछ समय बाद रोहित, मंयक, अभिषेक और नीरज , दिनेश के बीच में झगड़ा शुरू हो गया। दोनों ने अपने साथियों को बुला लिया। जिसके बाद दोनों के बीच में जमकर पत्थरबाजी हुई। पांच लोग घायल इस पत्थरबाजी में दोनों तरफ से 5 लोगों के घायल होने की जानकारी है। सभी को बीके से इलाज के बाद छुट्‌टी मिल चुकी है। किसी को ज्यादा गंभीर चोटे नहीं आई है। नवीन नगर चौकी इंचार्ज रमेश चंद ने बताया कि सभी को हल्की चोट आई है। जिनको भी चोट आई है वो सभी घर पर है। मामले की सूचना मिलते ही रात को पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सभी घायलों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sep 16, 2025 - 10:47
 0