भास्कर अपडेट्स:गुजरात में 10 दिन से लापता महिला और उसके दो बच्चों के शव मिले, वन अधिकारी पर तीनों की हत्या का शक
गुजरात के फॉरेस्ट ऑफिसर की पत्नी और उनके दो बच्चों के लापता होने के दस दिन रविवार को उनके शव भावनगर में मिले है। भावनगर एसपी नितेश पांडे ने बताया कि सहायक वन संरक्षक शैलेश खंभला ने 6 नवंबर को अपनी पत्नी नयना रबारी (40), उनके नौ साल के बेटे और 13 साल की बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। एसपी ने कहा- हमें 6 नवंबर के आसपास फॉरेस्ट कॉलोनी में खंभला के क्वार्टर के पास संदिग्ध खुदाई के बारे में खबर मिली थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड के साथ उस जगह पर पहुंचे। वहां पर तीनों के शव मिले हैं। शैलेश खंभला को फिलहाल मामले में संदिग्ध माना जा रहा है। एसपी ने कहा कि सूरत में रहने वाला यह परिवार छुट्टियों में खंभला घूमने भावनगर गया था, जिसके बाद उनके लापता होने की सूचना मिली। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें... गैस पाइपलाइन टूटने के कारण मुंबई में CNG सप्लाई प्रभावित, ऑटो और टैक्सियों पर असर मुंबई में रविवार को महानगर गैस (MGL) की मुख्य पाइपलाइन टूटने के कारण CNG सप्लाई प्रभावित रही। इसके कारण ज्यादातर ऑटो रिक्शा और टैक्सियों समेत सिटी बसें भी नहीं चल पाईं। MGL ने कहा कि उसने घरों में सप्लाई को प्राथमिकता दी है ताकि घरों तक पाइप से CNG की सप्लाई होती रहे। मुंबई में महिला समेत 5 पर FIR, ₹5 लाख में नवजात बेचने की साजिश रची मुंबई पुलिस ने महिला समेत 5 लोगों के खिलाफ नवजात का सौदा करने पर FIR दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि नवजात की ₹5 लाख में डील की गई थी। पुलिस के अनुसार 21 साल की अविवाहित युवती ने गोवंडी के नर्सिंग होमा में बच्चे को जन्म दिया था, यह प्रीमैच्योर डिलिवरी थी। सोशल वर्कर की मदद से आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामले की जांच की जा रही है। नर्सिंग होम की भी जांच जारी है। मुंबई नेवल डॉकयार्ड में धमकी भरा कॉल, पुलिस ने 2 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया मुंबई नेवल डॉक में धमकी की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। दो कर्मचारियों ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर धमकी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी कॉल के समय नशे में था और वही डॉकयार्ड का कर्मचारी है। उसका साथी जो डॉक का ही कर्मचारी है। उससे आज पूछताछ की गई। इसमें सामने आया कि दोनों कर्मचारियों ने शराब के नशे में धमकी भरी कॉल की थी। महाराष्ट्र के ठाणे में दो गिरफ्तार, सब-रजिस्ट्रार ₹25 लाख की जबरन वसूली की कोशिश महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर कथित तौर पर पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता बनकर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक जॉइंट सब-रजिस्ट्रार को धमकाने और ₹25 लाख की जबरन वसूली की कोशिश का आरोप है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) (जबरन वसूली) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी को 18 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में खदान धंसी: 1 की मौत, 15 लोगों के दबे होने की आशंका उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में शनिवार शाम ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली मरकुंडी खनन इलाके में पत्थर की खदान धंसने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबकर 1 व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है।NDRF और SDRF की टीमें रातभर से राहत-बचाव में लगी हैं। मलबा हटाने के लिए बड़ी मशीनें लगाई गई हैं। अब तक एक शव बरामद किया गया है। हादसे के बाद आसपास के गांवों में डर और गहमागहमी का माहौल है।रेस्क्यू टीमें उम्मीद कर रही हैं कि जैसे-जैसे मलबा हटेगा, फंसे हुए लोगों तक पहुंचना आसान होगा। केरल में भाजपा से टिकट न मिलने पर RSS कार्यकर्ता ने आत्महत्या की; सोशल मीडिया पर पार्टी नेताओं पर आरोप लगाया केरल के तिरुवनंतपुरम के त्रिक्कनापुरम में शनिवार को एक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) कार्यकर्ता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, थम्पी ने भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर यह कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक, वह तिरुवनंतपुरम कॉरपोरेशन के त्रिक्कनापुरम वार्ड से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि भाजपा की उम्मीदवार सूची में उनका नाम नहीं है, तो वह दुखी हो गए। टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया था कि स्थानीय नेताओं के “बालू माफिया” से जुड़े हितों के कारण उन्हें टिकट नहीं मिला। वे स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे। हालांकि शनिवार दाेपहर उन्होंने अपनी जान दे दी। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में कार-डंपर में टक्कर, चार लोगों की मौत; 5 घायल जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार रात एक टाटा सुमो और एक डंपर की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बडगाम के पलार में रात करीब 10.30 बजे यह हादसा हुआ। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद नौ लोगों को पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया। पांच अन्य का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पंजाब के 3 गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, पिस्टल और ₹2.18 लाख कैश जब्त जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरनकोट इलाके के मिर्जा मोड़ पर पुलिस ने शनिवार को पंजाब के एक गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दो पिस्टल और 2.18 लाख रुपए से ज्यादा कैश जब्त किए। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग कुख्यात गोपी घनश्याम पुरिया गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं और वे हथियार खरीदने के लिए सीमा से लगे गांव आए थे। आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी कंवलजीत सिंह, मनदीप सिंह उर्फ सिद्धू और हरमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। वे निजी कार से आए थे।