संभल में 4 लाख की ठगी:आंगनबाड़ी नौकरी, कॉलोनी दिलाने के नाम पर दिया धोखा, केस दर्ज

संभल के असमोली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पर आंगनबाड़ी में नौकरी, कॉलोनी और अन्य सुविधाएं दिलाने के नाम पर एक महिला से चार लाख रुपए ठगने का आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। खाबरी भोला गांव निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक माह पहले पवन कठेरिया नामक व्यक्ति ने उन्हें गुमराह किया। पवन कठेरिया बहजोई थाना क्षेत्र के मुल्डैटा गांव का रहने वाला है। उसने लक्ष्मी देवी को आंगनबाड़ी में नौकरी, कॉलोनी में घर, सिलाई सेंटर खुलवाने और एक्सीडेंटल बीमा दिलाने का झांसा दिया। इसी बहाने उसने उनसे चार लाख रुपए ठग लिए। पीड़िता लक्ष्मी देवी ने बताया कि पवन कठेरिया ने उनसे और अन्य लोगों से पैसे इकट्ठा किए। उसने ये पैसे फोन पे और गूगल पे जैसे डिजिटल माध्यमों से अन्य व्यक्तियों के खातों में ट्रांसफर करवाए। बाद में लक्ष्मी देवी को जानकारी मिली कि पवन कठेरिया पहले भी कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है। आरोप है कि उसकी एक गैंग है जो लगातार लोगों से पैसे ऐंठती है। जब लक्ष्मी देवी ने पवन से अपने पैसे वापस मांगे, तो उसने फोन पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। असमोली थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि लक्ष्मी देवी की शिकायत के आधार पर पवन कठेरिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साक्ष्य के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Nov 17, 2025 - 21:09
 0