फरीदाबाद में दुबई का होटल मालिक गिरफ्तार:2 करोड़ की ठगी में शामिल, साइबर ठगों के लिए बैक खाते कर रहा था ऑपरेट

हरियाणा के फरीदाबाद में साइबर ठगों के लिए बैंक खाते ऑपरेट करने वाले दुबई के होटल संचालक को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी 20 दिन पहले ही दुबई से भारत वापस आया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया है। दुबई में बैंक खाते ऑपरेट करने का आरोप साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस द्वारा पकड़ा गये आरोपी को का नाम भूपेश अरोड़ा है। जो दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 11 इलाके का रहने वाला है। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी दुबई मरीना में रहकर होटल चलाता है और 20 दिन पहले ही वापस इंडिया अपने घर लौटा था। भूपेश ने दुबई के मरीना इलाके में किराये पर यह होटल खोला हुआ था। 2.2 करोड़ रूपए की ठगी में गिरफ्तार पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद के सेक्टर 88 के रहने वाले दिनेश कुमार ने पुलिस को शिकायत देते हुए कहा कि जनवरी 2024 में उसको एक फेसबुक लिंक से शेयर मार्किट में पैसे निवेश करने के बारे में जानकारी दी गई। जिसके बाद उसको एक ग्रुप में जोड़कर उसके साथ 2.2 करोड़ रूपए की ठगी कर ली गई। दिनेश कुमार निजी कंपनी में इंजीनियर है। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए भूपेश को गिरफ्तार किया है। भूपेश साइबर ठगों के लिए बैंक खाते ऑपरेट करने का काम करता था। इन खातों में आने वाले पैसों को निकलवाकर ठगों के खाते में पहुंचाता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया है।

Jul 4, 2025 - 10:50
 0