पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बस-ट्रक टक्कर, 5 घायल:ड्राइवर डेढ़ घंटे केबिन में फंसा रहा, गैस कटर से निकाला गया

अमेठी के बाजार शूकुल थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। आजमगढ़ से लुधियाना जा रही एक डबल डेकर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर कंडक्टर समेत पांच लोग घायल हो गए। बस का ड्राइवर करीब डेढ़ घंटे तक केबिन में फंसा रहा। सूचना मिलने पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की रेस्क्यू टीम और बाजार शूकुल पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से ड्राइवर को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला गया। यह घटना एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 68 के पास हुई। बस कंडक्टर कमलजीत सिंह के अनुसार, बस में कुल 42 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे बस चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और बस ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में ड्राइवर के अलावा चार से पांच यात्री भी चोटिल हुए। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत सीएचसी शुक्ल बाजार पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ड्राइवर और कंडक्टर को मेडिकल कॉलेज तिलोई रेफर कर दिया। जिन यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी बस से उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Jun 23, 2026 - 08:40
 0