देहरादून में हरियाणा का ट्रक पलटा, दो की मौत:पहले बाइक से टकराया, फिर 200 मीटर आगे हुआ बेकाबू; दो की हालत गंभीर

देहरादून में आज सुबह हरियाणा से आया सीमेंट से लदा ट्रक पलट गया, जिससे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर है। हादसे के बाद रोड पर मांस के टुकड़े बिखरे दिखे। पुलिस ने बताया कि 16 टायर ट्रक की एक बाइक से टक्कर हो गई। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर आगे जाकर पलट गया। हादसा सुबह दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मोहब्बेवाला में हुआ। ट्रक आशारोड़ी से शहर की ओर आ रहा था। सूचना पर आईएसबीटी चौकी प्रभारी, क्लेमेंट टाउन फायर टीम और पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची। हाइड्रा की मदद से पलटे ट्रक को हटाया जा रहा है और यातायात सुचारू कराया गया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान जमील (50) के रूप में हुई है। पुलिस दूसरे मृतक की पहचान और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। तस्वीरें देखिए- हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Sep 20, 2026 - 10:52
 0