कोटा में आज और कल बारिश का अलर्ट:तापमान 31.2 डिग्री दर्ज, गर्मी और उमस बरकरार; अब तक सामान्य से 39 प्रतिशत कम बरसात हुई
मौसम विभाग ने कोटा में आज और कल बारिश का अलर्ट जारी किया है,हालांकि शहर में सुबह से धूप खिली है। अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम पारा 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। शनिवार को शहर में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। शाम साढ़े 5 बजे तक 1.1 एमएम बारिश हुई। दोपहर में अलग अलग इलाकों में रुक रुक कर रिमझिम बारिश हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 39.17% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 20 सितंबर तक औसत 720 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 438 मिमी बारिश हुई है।



