भाजपा जिला कार्यालय रुद्रपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

भाजपा जिला कार्यालय रुद्रपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Aug 15, 2026 - 20:12
 0
भाजपा जिला कार्यालय रुद्रपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

भाजपा जिला कार्यालय रुद्रपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, रुद्रपुर में राष्ट्रभक्ति और उत्साह से ओतप्रोत वातावरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर देश की आजादी के अमर सेनानियों और वीर शहीदों को नमन किया। इस दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी गईं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिनके अथक प्रयासों से देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि आजादी की रक्षा करना और राष्ट्र को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे ले जाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब समाज का प्रत्येक वर्ग राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने युवाओं से देश की विरासत, संस्कृति और राष्ट्रभावना को मजबूत करते हुए विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। राष्ट्र की उन्नति केवल सरकारों के प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी, अनुशासन और सहभागिता से संभव है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर को स्वच्छ, सुंदर, विकसित और व्यवस्थित शहर बनाने के लिए शहरवासियों के सहयोग और सामूहिक प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनके बलिदान से मिली आजादी को सुरक्षित रखना और आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत भारत का निर्माण करना हम सभी का संकल्प होना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान महामंत्री तरुण दत्ता, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, विपिन सिंह गेहलोत, विजय तोमर, मोर सिंह, सुरेंदर चौधरी, अनिल चौहान, उपेंद्र चौधरी, राजेश तिवारी, दास, योगेश वर्मा, अमन विर्क, प्रमोद मित्तल, दर्जा मंत्री फरजाना बेगम

जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा,मयंक तिवारी

मीना शर्मा,पिंकी डिमीरी

के. के. दास,के. के. त्रिपाठी

अभिषेक तिवारी,संदीप बाजवा

प्रवेश खान,राजेश बजाज, जीतेन्द्र संधू, पिंकी चतुर्वेदी एवं रेनू जुनेजा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।