पनकी में शराब दुकान का सेल्समैन 4.50 लाख लेकर फरार:रात में बिक्री का हिसाब दिया, सुबह फोन बंद मिला; काउंटर से नकदी गायब
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के पतरसा स्थित कंपोजिट शराब की दुकान से करीब साढ़े चार लाख रुपये की बिक्री की नकदी गायब होने से हड़कंप मच गया। दुकान संचालक ने अपने ही सेल्समैन पर नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। खास बात यह है कि घटना से पहले सेल्समैन ने फोन पर दिनभर की बिक्री का हिसाब दुकान संचालक को दिया था। अगले दिन सुबह दुकान खोलने का संदेश भेजने के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। दुकान पहुंचने पर काउंटर से 4.50 लाख रुपये गायब मिले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। नौबस्ता के सरस्वती नगर निवासी सिद्धांत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पतरसा में उनके पिता रामनारायण सिंह के नाम से कंपोजिट शराब की दुकान है। दुकान का संचालन सिद्धांत स्वयं करते हैं। पिता की तबीयत खराब होने के कारण वह कुछ दिनों से दुकान नहीं जा पा रहे थे। ऐसे में दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन आशीष गुप्ता से वह रोज शाम फोन पर बिक्री और नकदी का हिसाब लेते थे। रात में बताया- काउंटर पर रखा है पूरा हिसाब सिद्धांत के मुताबिक, 18 अगस्त की रात भी उन्होंने आशीष से फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान आशीष ने दिनभर की बिक्री का हिसाब बताया और कहा कि बिक्री की पूरी नकदी दुकान के काउंटर में रखी है। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत खत्म हो गई। अगली सुबह 19 अगस्त को सुबह 6:14 बजे आशीष ने सिद्धांत को संदेश भेजकर दुकान खोलने के लिए कहा। सिद्धांत करीब 10 बजे दुकान पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने काउंटर देखा तो उनके होश उड़ गए। काउंटर में रखी करीब 4.50 लाख रुपये की नकदी गायब थी। फोन बंद मिला, घर पर भी नहीं पहुंचा नकदी गायब मिलने के बाद सिद्धांत ने तत्काल आशीष को फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, मगर फोन नहीं लगा। इसके बाद वह आशीष के घर पहुंचे और उसके बारे में जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि आशीष 18 अगस्त की रात से ही घर से लापता है। इसके बाद दुकान संचालक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी की तलाश के साथ ही दुकान और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है, जिससे नकदी गायब होने की घटना की कड़ी जोड़ने में मदद मिल सके। पुलिस बोली- आरोपी की तलाश जारी एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर सेल्समैन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।