भातखण्डे विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम:विश्व पर्यावरण दिवस पर शिक्षकों-कर्मचारियों ने लगाए पौधे

लखनऊ के भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षकों, कर्मचारियों और अन्य सहभागियों ने उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में पौधे लगाए। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के नवागत कुलसचिव सुशील प्रताप सिंह ने पौधरोपण कर किया। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय परिवार ने हरियाली बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर और आवासीय क्षेत्र में आम, नीम और पीपल जैसे फलदार, छायादार और पर्यावरण को शुद्ध करने वाले कई पौधे रोपे गए। ये पौधे भविष्य में स्वच्छ वायु, हरियाली और जैव विविधता को बढ़ावा देने में सहायक होंगे। कुलसचिव सुशील प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का अभिन्न अंग होना चाहिए। उन्होंने वृक्षारोपण के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को बेहतर और सुरक्षित पर्यावरण देने की बात कही और सभी से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील भी की।इस कार्यक्रम में वित्त अधिकारी मनीष कुमार कुशवाहा, अतिथि शिक्षक डॉ. काजल ओझा, डॉ. एकता वर्मा, चाँदनी यादव सहित विश्वविद्यालय के कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jun 5, 2026 - 21:34
 0