CM रेखा गुप्ता बोलीं- केजरीवाल की पोल खोलने आई:हमने दिल्ली से भगाया तो पंजाब में शीशमहल-2 बनाया, पूरी बटालियन के साथ लूट रहे

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ढोंगी और मक्कार है। पहले दिल्ली की जनता को लूटा, अब पंजाब को लूट रहे। हमने दिल्ली के शीशमहल से भगाया तो पंजाब में शीशमहल-2 बना लिया। केजरीवाल के साथ पूरी बटालियन 5 साल से पंजाब को लूट रहे। पंजाब में बाढ़ आती है तो केजरीवाल दिल्ली भाग जाते हैं। रेखा गुप्ता पंजाब में BJP की नशामुक्त यात्रा के दूसरे दिन फतेहगढ़ साहिब पहुंची थी। जहां उन्होंने यात्रा को रवाना करने के साथ जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 3-4 महीने में नशा खत्म करने की बात करने वाले बताएं कि नशा खत्म क्यों नहीं हुआ। ब्लिंकिट सर्विस जैसे नशे की डिलीवरी हो रही है। दिल्ली CM रेखा गुप्ता की अहम बातें नशा पीड़ितों से मिली CM रेखा गुप्ता फतेहगढ़ साहिब में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को एक ड्रग विक्टिम मिला। जिसने बताया कि उनका बेटा जिसकी उम्र 25-26 साल है। वह पिछले काफी समय से नशे के दलदल में फंसा हुआ है। उन्होंने बताया कि पता नहीं लगता कि यह नशा किस तरह शहर में आ रहा है और सरेआम इलाकों में बिक रहा है। वहीं एक दूसरे व्यक्ति से मिलते हुए सीएम ने पूछा कि पुलिस को तो पता होगा कि किस तरह से नशा आ रहा है, कौन सा रैकेट काम कर रहा है। वहीं व्यक्ति ने बताया कि पंजाब में इस समय यह मंजर है कि बच्चों की शादी नहीं हो रही है, ड्रग में फंसे हुए है। यहां पर रोजगार भी युवाओं को सही से मिल नहीं पा रहा है।

Sep 20, 2026 - 10:53
 0