मधेपुरा में शराब लदी कार में लगी आग:झारखंड नंबर गाड़ी पर सवार मौके से फरार, 81 बोतल विदेशी शराब बरामद
मधेपुरा के चौसा प्रखंड में फुलौत थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात चलती महिंद्रा कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। यह घटना फुलौत थाना से करीब 200 मीटर दूर पंचायत सरकार भवन के सामने रात करीब 11:30 बजे हुई। आग लगने से झारखंड नंबर की यह कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार में शराब भरी हुई थी। आग लगने के बाद कार में बैठे लोग वाहन छोड़कर मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर फुलौत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जली हुई कार की जांच की। जांच के दौरान पुलिस को कार से 81 बोतल विदेशी शराब मिली। शराब का बड़ा हिस्सा जला पुलिस के अनुसार, कार में इससे ज्यादा शराब होने की बात सामने आई है, लेकिन आग लगने से शराब का एक बड़ा हिस्सा जल गया। पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक की पहचान कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था। जानकारी मिली है कि हाईवे पर चलते समय ही कार में आग लगी थी। इसके बाद चालक ने कार को सड़क किनारे रोका और वहां से भाग गया। आग लगने के कारणों का अभी तक साफ पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आधे घंटे बाद पहुंची दमकल इस बीच, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल की गाड़ी के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि सूचना देने के बाद भी दमकल के आने तक कार काफी जल चुकी थी। करीब आधे घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाई। फुलौत प्रभारी थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि जली हुई गाड़ी से 81 बोतल विदेशी शराब मिली है। गाड़ी के नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच चल रही है।
Sep 20, 2026 - 10:52
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.