बुलंदशहर पहुंचे विंदु दारा सिंह:बोले- व्यापार और आतंकवाद साथ नहीं चल सकते, पेपर लीक रोकने के लिए परीक्षाएं हों ऑनलाइन
बुलंदशहर में अभिनेता विंदु दारा सिंह रविवार रात करीब 10 बजे बुलंदशहर पहुंचे, जहां उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान संबंध, ओटीटी प्लेटफॉर्म, फिल्म इंडस्ट्री, पेपर लीक और समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। कार्यक्रम स्थल पर उनके स्वागत के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ जुटी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भारत-पाकिस्तान संबंधों पर दिए गए बयान का समर्थन करते हुए विंदु दारा सिंह ने कहा कि दोनों देशों के बीच शांति बनी रहनी चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि व्यापार और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते और आतंकवाद पर सख्त रुख जरूरी है। OTT पर नियंत्रण मुश्किल, अच्छी सामग्री देना कलाकारों की जिम्मेदारी ओटीटी प्लेटफॉर्म और मोबाइल पर बढ़ते कंटेंट को लेकर उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पहले फिल्मों और कार्यक्रमों पर सेंसर बोर्ड का कड़ा नियंत्रण रहता था, लेकिन अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सामग्री को नियंत्रित करना काफी कठिन हो गया है। उनका कहना था कि जो कलाकार या व्यक्ति समाज में अपनी पहचान बना चुका है, उसकी जिम्मेदारी है कि वह लोगों के सामने अच्छी और साफ-सुथरी सामग्री पेश करे। 'फिल्में बनाना महंगा, सिनेमाघरों में घटे दर्शक' फिल्म उद्योग की मौजूदा स्थिति पर विंदु दारा सिंह ने कहा कि आज के समय में फिल्म निर्माण की लागत काफी बढ़ गई है। वहीं, दर्शकों का सिनेमाघरों की ओर रुझान भी पहले की तुलना में कम हुआ है। इसका असर फिल्म निर्माण पर भी पड़ रहा है और पहले के मुकाबले कम फिल्में बन रही हैं। पेपर लीक रोकने के लिए ऑनलाइन परीक्षा का सुझाव देश में पेपर लीक की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि वह बचपन से ऐसी खबरें सुनते आ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस व्यवस्था में सुधार करेंगे, जिससे भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाएं रुकेंगी। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रश्नपत्र छापने की व्यवस्था खत्म कर सभी परीक्षाएं ऑनलाइन कर दी जानी चाहिए। नसीरुद्दीन शाह के बयान पर भी की टिप्पणी अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए विंदु दारा सिंह ने कहा कि कुछ लोगों की सोच और विचारधारा एक विशेष राजनीतिक दल से जुड़ी होती है। उन्होंने वर्तमान सरकार की सराहना करते हुए कहा कि जब तक सरकार देशहित में काम करती रहेगी, विपक्ष को जनता के बीच ज्यादा अवसर नहीं मिलेगा। सेल्फी और तस्वीरों के लिए उमड़ी भीड़ कार्यक्रम के दौरान विंदु दारा सिंह की एक झलक पाने और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे। अभिनेता ने भी प्रशंसकों का अभिवादन किया और उनसे मुलाकात की।