पी कुमार स्वीट्स हाउस में लगी भीषण आग:आग से हुआ लाखों का नुकसान, आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
बरेली के पी कुमार स्वीट्स हाउस में भीषण आग लग गई। आग करीब रात दो बजे लगी। आग की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद मौके पर आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों का सामान जलकर हुआ राख
इज्जतनगर थाना क्षेत्र की बैरियर वन चौकी के एयर फोर्स गेट के पास पी कुमार स्वीट्स की बड़ी दुकान है। रात में अचानक दुकान में आग लग गई। जिस वक्त आग लगी, पूरा बाजार बंद था। घटना रात करीब दो बजे की है, इसलिए उस समय अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पी कुमार स्वीट्स के मालिक को दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। आग से उनकी दुकान काफी हद तक जल गई। अपनी दुकान को जलता देख दुकान मालिक परेशान हो गए। उनका कहना था कि उनकी जिंदगी भर की जमा-पूंजी आग में जल गई। दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
आग की सूचना पर पहले एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थीं। स्वीट्स की दुकान होने के कारण अंदर एलपीजी सिलेंडर भी रखा था। आग की चपेट में आने से सिलेंडर फट गया, जिससे तेज धमाका हुआ और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। इसके बाद मौके पर और दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का नहीं चल सका पता
पी कुमार स्वीट्स में आग कैसे लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। जिस वक्त आग लगी, उस समय दुकान पर बाहर से ताला लगा हुआ था। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल फायर विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।