वेव सिटी में खाना खा रहे दो भाइयों से मारपीट:कंपनी के एचआर समेत चार पर मुकदमा दर्ज, जान से मारने की धमकी का आरोप
गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र के बम्हैटा गांव में दो भाइयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। वे अपने किराये के कमरे पर खाना खा रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। पीड़ित ने कंपनी के एचआर समेत चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बम्हैटा निवासी शिवहरी ने पुलिस को बताया कि 10 सितंबर की रात करीब नौ बजे वह अपने भाई रामेश्वर के साथ किराये के कमरे पर खाना खा रहा था। इसी दौरान मानव ब्रेवरीज प्राइवेट लिमिटेड, बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया, गाजियाबाद में एचआर अजय कुमार अपने साथियों विक्रांत, अरुण और हर्ष के साथ वहां पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि चारों लोग कमरे में आते ही शिवहरी और रामेश्वर से मारपीट करने लगे। आरोपियों ने दोनों भाइयों को खूब पीटा। मारपीट के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा होने लगे। लोगों को आता देख आरोपी दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित के मुताबिक, मारपीट में उसे और उसके भाई को चोटें आईं। घटना के बाद दोनों भाई थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने उनका मेडिकल कराया। अस्पताल में इलाज के बाद शिवहरी ने वेव सिटी थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की। वेव सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि शिवहरी की शिकायत के आधार पर मानव ब्रेवरीज के एचआर अजय कुमार, विक्रांत, अरुण और हर्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।