संतकबीरनगर में दो छात्रों ने फांसी लगाकर जान दी:एक पॉलिटेक्निक तो दूसरा इंटरमीडिएट का छात्र; पुलिस जांच में जुटी

संतकबीरनगर जिले में शनिवार को दो छात्रों ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों घटनाएं अलग-अलग जगहों पर हुईं। इनमें एक 22 वर्षीय पॉलिटेक्निक छात्र मुन्ना चौरसिया था, जबकि दूसरा 17 वर्षीय इंटरमीडिएट छात्र नितिन चंद्रा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहली घटना कोतवाली खलीलाबाद के बरई टोला मोहल्ले में हुई। यहां शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे 22 वर्षीय मुन्ना चौरसिया ने फांसी लगा ली। मुन्ना, सुभाष प्रसाद चौरसिया का बेटा था और गोरखपुर के एक पॉलिटेक्निक संस्थान में पढ़ता था। उसने घर की छत की कुंडी में दुपट्टे से फांसी लगाई। परिजनों की सूचना पर बरदहिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी प्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दूसरी घटना औरंगाबाद गांव में शनिवार दोपहर को हुई। यहां 17 वर्षीय इंटरमीडिएट छात्र नितिन चंद्रा ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। नितिन, चंद्रभान चंद्रा का बेटा था। घटना के समय उसकी मां और बहन घर से बाहर गई हुई थीं। मां के लौटने पर उन्हें घटना का पता चला। ग्रामीणों की मदद से नितिन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि नितिन के पिता चंद्रभान चंद्रा और बड़ा भाई नवीन चंद्रा दिल्ली में काम करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पिता ने फोन पर नितिन को किसी बात पर डांटा था, जिसके बाद वह नाराज था। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।

Sep 12, 2026 - 21:47
 0