पानीपत में पति-ससुराल पक्ष पर ₹10 लाख दहेज के आरोप:देवर पर गंदी नीयत रखने का दावा, शादी के 2 साल बाद ही घर से निकाला
पानीपत की वाल्मीकि बस्ती निवासी एक विवाहिता ने अपने पति, ससुर, सास, ननद और देवर सहित बिचौलिये के खिलाफ थाना किला में दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गंभीर दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि दहेज के लोभी ससुराल पक्ष ने न केवल उसका स्त्रीधन हड़प लिया, बल्कि उसे बंधक बनाकर नौकरानियों की तरह काम कराया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। ₹10 लाख खर्च करने के बाद भी नहीं भरा पेट पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 7 दिसंबर 2022 को चंडीगढ़ निवासी सुधीर के साथ हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने करीब 10 लाख रुपए खर्च किए थे और मोटरसाइकिल समेत तमाम घरेलू सामान दिया था। आरोप है कि ससुराल पहुंचते ही पति ने बुलेट मोटरसाइकिल, सास-ससुर और देवर-ननद ने सोने की चेन व अंगूठियों की मांग शुरू कर दी। देवर पर 'गंदी नीयत' और अश्लील इशारों का आरोप शिकायत में महिला ने अपने देवर अरुण पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। मीनाक्षी के अनुसार, देवर उस पर गंदी नीयत रखता था और अश्लील इशारे करता था। जब उसने इसकी शिकायत अपने पति सुधीर से की, तो पति ने उसकी बात सुनने के बजाय उसे ही भला-बुरा कहा। आरोप है कि देवर उसे धमकी देता था कि यदि उसकी बात नहीं मानी, तो वह उसका तलाक करवा देगा। बासी खाना और नौकरानियों जैसा व्यवहार पीड़िता का आरोप है कि उसे घर में बचा हुआ बासी खाना दिया जाता था और बीमार होने पर दवाई तक नहीं दिलाई जाती थी। उससे देर रात तक नौकरानियों की तरह काम कराया जाता था। एक बार समझौता कराने के नाम पर उसके पिता ने ₹50,000 भी दिए, लेकिन ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला। ढाई साल बाद मारपीट कर घर से निकाला मीनाक्षी ने बताया कि करीब ढाई साल पहले सभी आरोपियों ने एक राय होकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। पति ने थप्पड़ मारे, ससुर और देवर ने पेट में लातें मारीं, जबकि सास ने बालों से पकड़कर उसे घसीटा। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया गया। बिचौलिये ने भी मांगे पैसे हैरानी की बात यह है कि जब पीड़िता के परिवार ने बिचौलिये बॉबी से संपर्क किया, तो उसने भी समझौता कराने के नाम पर ₹10,000 की मांग की और कहा कि “अगर लड़की का घर बसाना है, तो उनकी मांगें पूरी करो, वरना इसे घर बिठा लो।”