यमुनानगर में मोटर तार गिरोह का भंडाफोड:चार सदस्य गिरफ्तार, सदर व जठलाना क्षेत्र में 18 चोरी की वारदातों का खुलासा
यमुनानगर में किसानों के खेतों को निशाना बना रहे ट्यूबवेल मोटर तार चोरी गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने 18 वारदातों का खुलासा किया है। आरोपी लंबे समय से सदर थाना यमुनानगर क्षेत्र में सक्रिय थे। आरोपी रात के अंधेरे में किसानों के खेतों में लगे ट्यूबवेल को निशाना बनाते थे। वे मोटर से केवल तार निकालते और मोटर वहीं छोड़कर फरार हो जाते थे, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। फिर से चोरी करने जा रहे थे आरोपी सीआईए-1 के इंचार्ज ने बताया कि पिछले कई दिनों से खेतों से मोटर तारें चोरी होने के लागतार मामले सामने आ रहे थे, जिनकी कई शिकायतें थानों में दर्ज हुई। उन्हें सूचना मिली थी कि चार आरोपी चोरी की नीयत से औरंगाबाद क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही एएसआई सुखदेव सिंह, आजाद, कुलदीप पासवान, सुशील जागीर और अमरजीत मनीष की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित घेराबंदी कर चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पहले भी आरोपियों पर मामले दर्ज पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान सुशील कुमार निवासी गुलाबगढ़, राजू निवासी पांजयपुर, प्रदीप निवासी खुरदी और गुरिन के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि इनके खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन हैं। आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने अब तक 18 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है, जिनमें 11 जनवरी को 9 मोटरों की तार चोरी की, 18 जनवरी को 8, 26 जनवरी को फिर वारदात को अंजाम दिया,14 दिसंबर 2025 को 3 मोटरों की तार चोरी की, 11 दिसंबर 2025 को 8, 6 दिसंबर को चोरी की और फिर 27 नवंबर को 5 मोटरों की तार चुनाई। रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ पुलिस के अनुसार चारों आरोपी लंबे समय से सदर थाना यमुनानगर क्षेत्र में सक्रिय थे। पूछताछ में सामने आया है कि इनके खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन हैं। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और चोरी के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। फिहलाह सभी आरोपियों को आगामी पूछताछ के लिए कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।