नवादा में युवक पर चाकू से हमला:शादी के पुराने विवाद में 1 साल बाद लिया बदला,घर से मार्केटिंग के लिए निकला था

नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। रविवार को बाजार जाते समय छोटू कुमार नामक युवक को कुछ अज्ञात लोगों ने घेरकर चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह घटना रविवार को हुई जब छोटू कुमार अपने घर से मार्केटिंग के लिए निकला था। रास्ते में अचानक कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने चाकू से हमला कर छोटू को गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को नवादा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। छोटू के पिता उमाकांत कुमार ने बताया कि करीब एक साल पहले गांव में एक शादी समारोह के दौरान एक छोटी सी बात पर विवाद हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए यह सुनियोजित हमला किया है। उमाकांत कुमार के अनुसार, यदि समय पर स्थानीय लोग मदद के लिए नहीं पहुंचते तो उनके बेटे की जान जा सकती थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की मुफस्सिल थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों का सुराग मिल सके। इस घटना से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। परिवार छोटू कुमार के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए न्याय की मांग कर रहा है।

May 24, 2026 - 20:42
 0