धौलपुर में अवैध चंबल बजरी से भरे 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त:पुलिस और DST की संयुक्त कार्रवाई, वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज

धौलपुर पुलिस ने अवैध चंबल बजरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बसईडांग थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर गुरुवार को 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध बजरी जब्त की। यह अभियान पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान के निर्देश पर जिले में अवैध चंबल रेता खनन और परिवहन की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ कमल कुमार और वृत्ताधिकारी वृत्त बाड़ी महेंद्र कुमार के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई हुई। थानाधिकारी गंभीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन करते हुए इन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा। जब्त की गई बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस, 29/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 और 41, 42 फॉरेस्ट एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Nov 6, 2025 - 18:43
 0