दो युवकों के अकाउंट में आए फ्रॉड के 14 लाख:पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया,अकाउंट के खिलाफ तमिलनाडु में शिकायत दर्ज

सीकर जिले के रहने वाले दो युवकों के अकाउंट में साइबर फ्रॉड के 14 लाख रुपए आए। दोनों युवकों के खिलाफ सीकर की नेछवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले को इन्वेस्टिगेट कर रही है। SHO कैलाश चंद यादव ने बताया वर्तमान में ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत दो अकाउंट को आईडेंटिफाई करते हुए आरोपी संजय कुमार पुत्र महावीर प्रसाद निवासी घिरनिया छोटा और नरेंद्र सिंह मेघवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें संजय के अकाउंट में फ्रॉड के 4 लाख रुपए और नरेंद्र के अकाउंट में 10 लाख रुपए आए। दोनों अकाउंट के खिलाफ तमिलनाडु में शिकायत दर्ज है। फिलहाल अब दोनों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी कि उन्होंने अकाउंट किराए पर दिया था या फिर खुद ने ही साइबर फ्रॉड करके यह राशि अकाउंट में मंगाई थी। इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल हरिप्रसाद की अहम भूमिका रही। दरअसल वर्तमान में पुलिस के द्वारा ऑपरेशन म्यूल हंटर चलाया जा रहा है। इसके तहत जिन अकाउंट में साइबर फ्रॉड का अमाउंट आया है और जिनकी साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज है। उन्हें आईडेंटिफाई करके मुकदमे दर्ज किए जाते हैं।

May 24, 2026 - 20:46
 0