‘पिछली सरकारों ने बुंदेलखंड का कंकरीला-पथरीला समझकर छोड़ा’:झांसी में मंत्री बोले- अब यहां बन रहा बीडा और डिफेंस कॉरिडोर

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी रविवार को झांसी पहुंचे। उन्होंने बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) कार्यालय के सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बीडा को लेकर समीक्षा बैठक की। मंत्री नंदी ने कहा- बुंदेलखंड को पिछली सरकारों ने कंकरीला, पथरीला और कांटों से भरा समझकर छोड़ दिया था। अब यहां पर 57000 एकड़ में बीडा के रूप में एक बड़ा औद्योगिक हब बनाया जा रहा है। यहीं पर डिफेंस कॉरिडोर भी बन रहा है। यह निश्चित रूप से झांसी और बुंदेलखंड के लिए तरक्की के द्वार खोलेगा। बीडा के लिए बड़ी संख्या में जमीन की खरीद पूरी हो चुकी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि विकास कार्य में तेजी लाएं। जनप्रतिनिधियों के भी सुझाव को शामिल करें। उन्होंने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर में एक प्लांट का जल्द लोकार्पण होगा। इसके लिए रक्षा मंत्री से समय मांगा गया है। 25 हजार एकड़ जमीन का अर्जन हो चुका बैठक में बताया गया कि परासई, बमेर, बरुआपुरा, मठ, राजापुर, कलोथरा, ढिकोली, अम्बाबाय, मुरारी एवं सारमऊ सहित अन्य गांवों में भू-अर्जन का कार्य तीव्र गति से संचालित है। अब तक 25,706 एकड़ भूमि का अर्जन किया जा चुका है तथा शेष भूमि के दर निर्धारण की प्रक्रिया पूर्ण कर अर्जन कार्य में तेजी लाई जाएगी। महायोजना-2045 के तहत बीडा के लिए एक्सपर्ट अप्रेजल कमेटी द्वारा पर्यावरणीय स्वीकृति की संस्तुति किए जाने की जानकारी दी गई। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार से आगामी सप्ताह में पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त होने की संभावना व्यक्त की गई, जिसके उपरांत मास्टर प्लान अनुमोदन हेतु शासन को प्रेषित किया जाएगा। लिंक एक्सप्रेस-वे एलाइनमेंट निर्धारित बुन्देलखण्ड लिंक एक्सप्रेस वे के संबंध में अवगत कराया गया कि यूपीडा द्वारा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे से बीडा तक प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस वे के टर्मिनेशन प्वाइंट का एलाइनमेंट निर्धारित किया जा चुका है तथा भूमि अर्जन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। मंत्री ने निर्देश दिए कि भूमि अर्जन कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए ताकि परियोजना के क्रियान्वयन में विलंब न हो। डिफेंस कॉरिडोर का निरीक्षण किया समीक्षा बैठक के बाद मंत्री ने गरौठा तहसील में स्थित 'जनरल विपिन रावत डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर झांसी नोड' का निरीक्षण किया। मंत्री ने परियोजना की जमीनी स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान आंतरिक सड़कों, बिजली, जल निकासी और बाउंड्रीवाल की व्यवस्था के लिए 360 करोड़ की धनराशि के निर्माण कार्य का जायजा लिया गया। झांसी नोड में बीडीएल (भारत डायनेमिक्स लिमिटेड) समेत कई प्रमुख रक्षा इकाइयां स्थापित हो रही हैं, जो एंटी टैंक मिसाइल, कम्पोजिट एक्सप्लोसिव एवं मिसाइल प्रोपल्सन सिस्टम जैसे महत्वपूर्ण उत्पाद बनाएंगी। ये लोग रहे मौजूद बैठक में अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार, सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव पारीछा, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, रमा निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, मण्डलायुक्त विमल कुमार दुबे, मुख्य कार्यपालक अधिकारी बीडा संजय कुमार खत्री, जिलाधिकारी गौरांग राठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

May 24, 2026 - 20:45
 0