चलती ई-रिक्शा से महिला के कान की बाली छीनी:सीतामढ़ी में वारदात के बाद रिक्शा पलटा; दो लोग घायल

सीतामढ़ी में सोमवार को चोरौत थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ लूटपाट हुई। घटना चंद्रसैना गांव के पास एनएच-227 पुल के पास हुई। जहां दो बाइक सवार बदमाशों ने चलती रिक्शा से महिला के कान की बाली खींच ली। इस घटना में महिला का कान फट गया। बदमाशों ने उनका पर्स भी छीनने का प्रयास किया। लेकिन पर्स छीनने की कोशिश में महिला का संतुलन बिगड़ गया। वह सड़क पर गिर पड़ीं और ई-रिक्शा पलट गया। घायल की पहचान चोरौत थाना क्षेत्र के पुरण्डी गांव निवासी प्रिया सिंह और रिक्शा चालक विंदु राय के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे भाग निकले। जिसके बाद प्रमुख प्रतिनिधि सुनील राउत ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को चोरौत सीएचसी पहुंचाया। फिलहाल दोनों की हालत सामान्य डॉ. मनोज कुमार अकेला ने बताया कि दोनों घायलों की हालत स्थिर है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। बदमाशों की तलाश जारी थानाध्यक्ष नेहा कुमारी के अनुसार अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता के बयान के आधार पर जांच कर बदमाशों को पकड़ा जाएगा।

Jul 8, 2025 - 09:06
 0