गया जी में राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत की छोटी जीत:बोधगया से NDA प्रत्याशी को 881 वोट से हराया, गया टाउन में मंत्री प्रेम कुमार की बड़ी विजय

गयाजी की 10 विधानसभा सीटों के नतीजे आ चुके हैं। 10 में से 8 विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों, जबकि 2 सीटों पर महागठबंधन प्रत्याशियों की जीत हुई है। एक्जिट पोल ने एनडीए को 6 से 7 सीटें देने का अनुमान लगाया था, लेकिन नतीजों में एडीए को एक सीट ज्यादा ही मिली। सबसे छोटी जीत कुमार सर्वजीत की बोधगया विधानसभा सीट से रही, जबकि सबसे बड़ी जीत नीतीश सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने दर्ज की। सबसे बड़ा उलटफेर बोधगया और टिकारी सीट पर दिखा। बोधगया से राजद के कुमार सर्वजीत ने 881 मतों से जीत दर्ज की। जबकि टिकारी में पहली बार चुनाव लड़ रहे राजद के अजय दांगी ने हम के मजबूत माने जा रहे उम्मीदवार और पूर्व विधायक अनिल कुमार को मात देकर बड़ा संकेत दे दिया। गया शहरी सीट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार ने 26,423 मतों की शानदार बढ़त से जीत हासिल कर एक बार फिर अपनी राजनीतिक साख को साबित किया। बेलागंज में जेडीयू की मनोरमा देवी ने 2,882 मतों से जीत दर्ज की। वजीरगंज में भाजपा के वीरेंद्र सिंह 12,985 मतों से विजयी रहे। तीनों ने पहले राउंड से ही बढ़त बनाई, जिसे अंत तक बनाए रखा। गुरुआ में भाजपा प्रत्याशी ने राजद के कैंडिडेट को 24 हजार से ज्यादा के अंतर से हराया गुरुआ से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र दांगी ने 24,194 मतों से राजद के विनय कुमार को हराया। अतरी में हम प्रत्याशी रोमित कुमार ने 25,777 वोट से जीत कर राजद की वैजयंती देवी को पीछे छोड़ दिया।शेरघाटी में लोजपा के उदय सिंह ने 13,524 मतों से जीतकर राजद के प्रमोद वर्मा को शिकस्त दी। बाराचट्टी में ज्योति मांझी ने 8,893 वोटों से जीत दर्ज कर राजद की तनुश्री को हराया। गयाजी की 10 विधानसभा सीटों पर किसे कहां से जीत मिली बेलागंज विधानसभा: एनडीए प्रत्याशी जदयू नेता मनोरमा देवी को कुल 95 हजार 685 वोट मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 2 हजार 883 वोटों से हराया। वहीं, महागठबंधन प्रत्याशी राजद के नेता विश्वनाथ कुमार यादव को कुल 92 हजार 803 वोट मिले। बोधगया विधानसभा: महागठबंधन प्रत्याशी राजद नेता कुमार सर्वजीत को कुल 1 लाख 236 वोट मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी एनडीए प्रत्याशी लोजपा रामविलास के उम्मीदवार श्याम देव पासवान 881 मतों से हराया। श्यामदेव पासवान को कुल 99 हजार 355 वोट हासिल हुए। गया टाउन विधानसभा: एनडीए प्रत्याशी भाजपा नेता डॉक्टर प्रेम कुमार ने 90 हजार 878 वोट प्राप्त कर 26 हजार 423 वोटों के अंतर से अखोरी ओंकार को हरा कर जीत दर्ज की। महागठबंधन प्रत्याशी कांग्रेस नेता अखौरी ओंकारनाथ को 64 हजार 455 वोट मिले। वजीरगंज विधानसभा: एनडीए प्रत्याशी और भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह को 94 हजार 574 वोट मिले। उन्होंने 12 हजार 985 वोट से विजय हासिल करते हुए महागठबंधन प्रत्याशी कांग्रेस नेता अवधेश कुमार सिंह को हरा दिया। अवधेश ने कुल 81 हजार 841 वोट प्राप्त किया। इमामगंज विधानसभा: एनडीए प्रत्याशी और हम नेता दीपा कुमारी ने कुल 1 लाख 04 हजार 861 वोट प्राप्त किया। उन्होंने 25 हजार 856 वोट से विजय हासिल की। उन्होंने महागठबंधन प्रत्याशी राजद नेता ऋतुप्रिया चौधरी को हरा दिया। ऋतु प्रिया चौधरी ने 79 हजार 005 वोट प्राप्त किया। गुरुआ विधानसभा: एनडीए प्रत्याशी भाजपा नेता उपेंद्र प्रसाद को 99 हजार 758 वोट मिले। उन्होंने 24 हजार 194 वोट से जीत हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी महागठबंधन प्रत्याशी राजद के नेता विनय यादव को 75 हजार 564 वोट मिले। टिकारी विधानसभा: महागठबंधन प्रत्याशी राजद नेता अजय दांगी को 97 हजार 550 मत प्राप्त हुए। उन्होंने 2 हजार 058 मतों से विजय हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी हम उम्मीदवार अनिल कुमार को 95492 मत प्राप्त किया। बाराचट्टी विधानसभा: ज्योति मांझी ने (हम) 1 लाख 08 हजार 271 मत प्राप्त किया। उन्होंने 8 हजार 893 मतों से विजय हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी राजद उम्मीदवार तनुश्री कुमारी 99 हजार 378 को मत प्राप्त हुआ। शेरघाटी विधानसभा: लोजपा (रामविलास) के नेता उदय कुमार सिंह को 77 हजार 270 मत प्राप्त हुआ। उन्होंने 13 हजार 524 मतों से विजय हासिल की। उनके निकट प्रतिद्वंद्वी राजद उम्मीदवार प्रमोद कुमार वर्मा को 63746 को मत प्राप्त किया। अतरी विधानसभा: एनडीए प्रत्याशी और हम उम्मीदवार रोमित कुमार को कुल 1 लाख 02 हजार 102 वोट मिले। उन्होंने 25 हजार 777 मतों से जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी राजद उम्मीदवार वैजयंती देवी 76325 मत प्राप्त हुआ।

Nov 14, 2025 - 21:45
 0