औरंगाबाद में 5 घरों का ताला तोड़कर चोरी:बंद घरों को बदमाशों ने बनाया निशाना, 40 लाख के गहनों को लेकर भागे बदमाश

औरंगाबाद शहर के दो अलग-अलग स्थान पर स्थित वास्तु विहार कॉलोनी में दो दिन में पांच घरों के ताले टूटे। चोरों ने बंद घरों को निशाना बनाया। लाखों के आभूषण और नगदी की चोरी कर ली। चोरी की वारदातें मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिजौली गांव के पास फेज वन और खैरी मोड़ के पास फेज टू में हुईं। दोनों ही इलाका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। फेज टू में रमाकांत सिंह के घर से 22 लाख के गहने और 25 हजार नगद चोरी हुई। रमाकांत पथरी का ऑपरेशन कराने वाराणसी गए हैं। बदमाश ज्ञानदीप के घर से 10 से 15 लाख के गहने और 5 हजार नगद ले गए। वे अपनी मां के साथ शहर स्थित ननिहाल गए थे। साहिल राज के घर से 3 लाख नगद और 5 लाख के गहने चोरी हुए। वे पत्नी के साथ मनाली छुट्टी मनाने गए थे। एक दिन पहले 2 घरों में चोरी फेज वन में एक दिन पहले दो घरों में चोरी हुई। शिक्षिका नेहा कुमारी के घर से 5 से 6 लाख के गहने और 25 हजार नगद चोरी हुई। नेहा दिल्ली इलाज कराने के लिए गई थीं। उनके घर में सीसीटीवी कैमरा लगा है, जो मोबाइल से जुड़ा है। रात 2:30 बजे नींद खुली तो मोबाइल में देखा कि चार हथियारबंद चोर घर में घुसे हैं। एक बाहर खड़ा था। उन्होंने तुरंत सोसाइटी के लोगों को फोन किया, लेकिन चोर भाग निकले। अजय कुमार साव के घर से 2.5 से 3 लाख के गहने और 5 हजार नगद चोरी हुए। वे पत्नी और बच्चों के साथ बाहर गए थे। सभी घरों में ताले लगे थे। चोरों ने इसी का फायदा उठाया। पीड़ितों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज पीड़ितों के आवेदन पर मुफस्सिल थाना की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एसपी अंबरीश राहुल ने सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में एसआईटी बनाई है। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया गया। एसडीपीओ ने कहा कि जांच जारी है। जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा। घटना के बाद सोसाइटी की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। बाउंड्री वॉल नीची है। चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे। सोसाइटी में सिर्फ एक गार्ड है, जो मेन गेट पर रहता है। गार्ड को चोरी की भनक तक नहीं लगी। सोसाइटी में सीसीटीवी नहीं है। कुछ लोगों ने अपने घरों में कैमरे लगाए हैं। प्रबंधन की लापरवाही से चोरी वास्तु विहार फेज वन की चेयरपर्सन सपना ने कहा कि प्रबंधन की लापरवाही से चोरी हुई। बाउंड्री वॉल ऊंची होनी चाहिए थी। सीसीटीवी और सुरक्षा के अन्य उपाय नहीं किए गए। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी अपने घरों में कैमरे लगाएं। रात में बाहर लाइट जलती छोड़ें। घर बंद कर जाएं तो गार्ड और प्रबंधन को जरूर बताएं। घटना के बाद लोग कई तरह की चर्चा कर रहे हैं। लोगों का कहना है की चोरी की घटना के पीछे सोसाइटी के हीं किसी व्यक्ति का हाथ है। दोनों ही घटनाओं में चोरों ने बंद घरों को निशाना बनाया है। फेज वन में लगभग डेढ़ सौ से अधिक सिंप्लेक्स डुप्लेक्स और फ्लैट है। सभी घरों में लोग रहते हैं। बड़ी बात है कि इनमें से दो घरों में ही ताला बंद था, जिनमें चोरी की वारदात हुई। इसी प्रकार फेज टू में लगभग 10 से 15 घरों में लोग फिलहाल रह रहे हैं। जिन घरों में चोरी हुई उनमें ताला बंद था। बड़ा सवाल है कि चोरों को इसकी जानकारी कैसे मिली कि इन घरों में कोई नहीं है और ताला बंद है।

Jun 4, 2025 - 12:10
 0