अवैध विस्फोटक मामले का NIA कोर्ट में चलेगा केस:कलेक्टर ने मंजूरी दी; नागौर में खेत में मिला था 10 टन बारूद

राजस्थान के नागौर में मिले 10 टन विस्फोटक मामले का केस अब NIA कोर्ट में चलेगा। जिला कलेक्टर ने पूरे प्रकरण में शामिल पांच मुख्य आरोपियों के खिलाफ शनिवार को अभियोजन स्वीकृति दे दी। इसके बाद मामले की जांच अब राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी कर सकेगी और केस भी NIA कोर्ट में ही चल सकेगा। खेत में बने कमरों में मिला 10 टन बारूद मामला 24 जनवरी को सामने आया था। नागौर पुलिस की टीम ने थांवला के हरसौर क्षेत्र में सुलेमान खान के फार्म हाउस पर दबिश दी थी। पुलिस को सुलेमान के खेत पर बने मकान के कमरों में भारी मात्रा में बारूद और विस्फोटक सामग्री मिली। यह मात्रा लगभग 10,000 किलोग्राम यानी 10 टन थी। पुलिस ने मौके से सारा सामान जब्त कर सुलेमान खान को गिरफ्तार कर लिया था। SIT की जांच में खुले कई और नाम इतनी बड़ी खेप मिलने के बाद नागौर एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया था। एसआईटी की जांच में यह खुलासा हुआ कि सुलेमान खान के साथ महेंद्र पाल सिंह, बंशीलाल बंजारा, भरत कुमार सांखला और देवराज मेड़तिया के नाम भी सामने आए। ये सभी आरोपी मिलकर बिना किसी वैध लाइसेंस के विस्फोटक की खरीद-बिक्री कर रहे थे। गृह मंत्रालय ने भी माना था गंभीर मामला 10 टन विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट) मिलने की घटना को गृह मंत्रालय ने भी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला माना था। मंत्रालय के निर्देश पर राष्ट्रीय सुरक्षा एंजेंसियां एक्टिव हो गई, जिसके बाद केस NIA को सौंपा गया था। एनआईए की जयपुर शाखा ने केस को आधिकारिक रूप से अपने हाथ में लेते हुए नए सिरे से पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी। एनआईए की टीम ने अपनी जांच पूरी करने के बाद 22 अप्रैल को जिला कलेक्टर नागौर के सामने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए अभियोजन स्वीकृति की फाइल पेश की थी। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत सुलेमान खान सहित पांचों आरोपियों के विरुद्ध अभियोजन की मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के बाद अब यह पूरा मामला एनआईए के पास चला गया है। ये खबर भी पढ़िए अवैध विस्फोटक मामले में NIA कोर्ट में चलेगा केस:नागौर में 26 जनवरी से पहले मिला था 10 टन बारूद, 4 लोग हुए थे गिरफ्तार नागौर में 25 जनवरी को मिले 10 टन विस्फोटक मामले में एनआईए ने जांच पूरी कर ली है। अब एनआईए कोर्ट में इसका केस चलाने की तैयारी कर रही है। ऐसे में बुधार को एनआईए की टीम कलेक्ट्रेट पहुंची और इसकी प्रक्रिया शुरू की। पूरी खबर पढ़िए

Apr 25, 2026 - 23:40
 0