अनुचित व्यवहार और शराब सेवन करने वाले 5 आरोपी पकड़े:कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की कार्रवाई, सार्वजनिक और भीड़भाड़े वाले इलाकों में पुलिस की पैनी नजर
अनुचित व्यवहार और खुले में शराब सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उदयपुर पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने 5 बदमाशों को पकड़ा है। इनसे एक कार जब्त की है। एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि महिला सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा 9 मई से डिकॉय आॅपरेशन किया जा रहा है। जिसमें सादा वस्त्रों और अद्श्य पुलिसिंग तकनीक के जरिए कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। इसमें पार्क, स्कूल-कॉलेज के आसपास, बस स्टेण्ड, भीड़भाड़ वाले इलाके शामिल हैं। साथ ही ऐसी जगह भी, जहां महिलाओं और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व चेन स्नेचिंग की संभावना रहती हो। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने घंटाघर और अंबामाता थाना क्षेत्र से 5 लोगों को अनुचित व्यवहार व सावर्जनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वालों को स्थानीय थाने के सहयोग से डिटेन किया। अब तक 12 लोगों को अनुचित व्यवहार व शराब का सेवन करने के मामले मेें पकड़ा जा चुका है। एडिशनल एसपी सिटी उमेश ओझा के नेतृत्व में संवेदनशील स्थानों पर ये कार्रवाई जारी है।



